कांग्रेस सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए राव कामरान
संवाद सहयोगी
देहरादून। कांग्रेस सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए राव कामरान ने कहा है कि वे पार्टी की रीतियों-नीतियों के अनुरूप कार्य करेंगे और पार्टी की अपेक्षाओं पर खरे उतरने की कोशिश करेंगे।
गौरतलब है कि राव कामरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हैं जो एक दशक से अधिक समय से कांग्रेस की अलख जगा रहे हैं। वे मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले युवा कार्यकर्ता हैं जो पार्टी के पक्ष को सकारात्मक ढंग से प्रस्तुत करते हैं और अक्सर अपने पाठकों या दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रहते हैं। उनके इन्हीं गुणों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोशल मीडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी का आभार प्रकट किया है और कहा है कि वे पार्टी नेतृत्व की भावनाओं के अनुरूप कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पुरजोर ढंग से काम करेंगे।