कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी, होगी प्रचंड जीत : टी एस आर

नागरिक ब्यूरो/रुड़की। हरिद्वार संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भरोसा जताया है कि उनकी जीत निश्चित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि सबने चुनाव में खूब मेहनत की।

टी एस आर ने आज रुड़की पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों के साथ चुनावी समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, लोकसभा सहसंयोजक मयंक गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविन्द गौतम, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी आदि मनचसीन रहे। इस अवसर पर सर्वप्रथम लोकसभा प्रत्याशी ने सभी विधानसभा संयोजकों से चुनाव के विषय में अपने-अपने अनुभव बताने के लिए कहा। संयोजकों दिनेश पवार, विधायक प्रदीप बत्रा, मास्टर सत्यपाल, देशराज कर्णवाल, अजीत सिंह, डॉ मधु सिंह, संजय प्रजापति ने बताया कि उनकी विधानसभा में चुनाव बहुत सकारात्मक रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद सभी मंडल अध्यक्षों संजीव तोमर, संजय त्यागी, पंकज पाल, आदित्य रोड, संजय कश्यप, मनोज चौधरी, मनोज कुमार, योगेश चौधरी, योगेंद्र राणा, रवि राणा, सभी ने अपने-अपने चुनावी अनुभवों के बारे में बताया।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी विधानसभाओं के संयोजकों और सह संयोजकों, जिले के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों का चुनाव में दिन-रात मेहनत करके भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर लोकसभा सहसंयोजक मयंक गुप्ता ने कहा कि इस चुनाव में सभी पदाधिकारियों ने अपना भरसक प्रयास किया। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में रुड़की पर अन्य विधानसभाओं से भाजपा प्रचंड जीत से विजय करेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने सभी जिले के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों का धन्यवाद दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण संधू ने किया।

बैठक में भाग लेने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत सिंह, सुशील त्यागी, जिला उपाध्यक्ष सूर्यवीर मलिक, सोनू धीमान, सावित्री मंगला, चतरसेन, जिला मंत्री सतीश सैनी, डॉक्टर सौरभ गुप्ता, गीता कार्की, प्रमोद चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, बीएल अग्रवाल, विकास प्रजापति, सुशील रावत, विधानसभा सह संयोजक सौरभ गुप्ता, राजेश सैनी, नरेश प्रधान, अमन त्यागी, अनिल शर्मा, प्रदीप त्यागी, मनोज कुमार, सागर गोयल रोमा सैनी, मोहित राष्ट्रवादी, योगी रोड आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे