पार्टी प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल के पक्ष में उद्योग संवाद कार्यक्रम
संवाद सहयोगी
रुड़की। उद्योगपतियों द्वारा आयोजित भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती अनीता देवी अग्रवाल के समर्थन में एक विशेष उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल रहे।
शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवालने रुड़की शहर के विकास के लिए कई योजनाओं का आश्वासन दिया और कहा कि शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य महापौर प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाना और शहर के उद्योगपतियों के साथ संवाद स्थापित करना था। भारतीय जनता पार्टी ने अपने विजन और शहर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया और शहर के विकास के लिए उनके नेतृत्व पर भरोसा व्यक्त किया।