कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने किया स्वागत
एम हसीन
रुड़की। ढंढेरा नगर पंचायत अध्यक्ष पर हेतु कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए गए उदय पुंडीर ने पार्टी हाईकमान का आभार प्रकट किया है और क्षेत्रीय जनता को भरोसा दिलाया है कि वे क्षेत्र के लोगों के हितों की रक्षा के लिए पहले भी समर्पित रहे हैं और आगे भी समर्पित रहेंगे। वे प्रत्याशी घोषित होने के बाद उनसे मिलने आ रहे लोगों का आभार प्रकट कर रहे थे।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने ढंढेरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु उदय पुंडीर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लगातार लोग उनसे मिलने और अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा कर रहे हैं। इन लोगों के बीच उदय पुंडीर ने कहा कि यहां के लोग उनसे प्रेम-भाव का रिश्ता रखते हैं। उन्होंने कहा कि वे भी हमेशा लोगों के सुख-दुख में उनके साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उदय पुंडीर ने कहा कि वे भारी मतों से सीट जीतकर आएंगे और क्षेत्र के विकास के साथ-साथ लोगों के प्रति अपनी सेवा भावना को कायम रखेंगे।