पार्टी में निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर

संवाद सहयोगी

रुड़की। भाजपा में नगर निगम चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। रुड़की प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और उन्हें जीत का मंत्र दे रहे हैं। इस क्रम में आज फिर भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रवि अग्रवाल, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के अलावा अन्य पार्टी नेताओं ने भाग लिया। साथ ही निगम चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई।

रवि मोहन अग्रवाल ने इस मौके पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिए उन्होंने सभी को नारा दिया “बूथ जीता तो चुनाव जीता”, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने सभी से बूथ समिति की पुनः समीक्षा करने के लिए कहा। बैठक में पार्टी के उम्मीदवारों का चयन करने और उनके लिए प्रचार अभियान चलाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा चुनाव के लिए मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने मतदाताओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया।

बैठक के अंत में, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार ने भाजपा नेताओं से अपने नगर निगम चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को मजबूत करने के लिए एक समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने और पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से तैयार रहने के लिए कहा। बैठक का संचालन मंडल कार्यकारी महामंत्री अवनीश त्यागी ने किया और भाग लेने वालों में जिला महामंत्री प्रवीण संधू, जिला मंत्री सतीश सैनी, गीता कार्की, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, आईटी प्रभारी सुशील रावत, विकास प्रजापति, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष धीरज पाल, अनिल शर्मा, मंडल महामंत्री भारत कपूर, अवनीश त्यागी, पार्षद राकेश गर्ग, कुलदीप चौधरी, चंद्रप्रकाश बाटा, हेमा बिष्ट, कविश मित्तल, अनुराग त्यागी, दीपक पांडे, गौरव त्यागी, ध्रुव गुप्ता, सौरभ सिंघल, नरेश शर्मा, सुमित अग्रवाल, सुंदरलाल प्रजापति, अमित सोनकर, एडवोकेट नवीन जैन, नरेंद्रजैन, एडवोकेट आशीष पंडित, मिथिलेश सैनी, नरेश शर्मा, कुणाल सचदेवा, सचिन गोडवाल, मंजू भारती,नीतू शर्मा, सीमा चौधरी आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।