मुख्य विकास अधिकारी ने भगवानपुर स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
संवाद सहयोगी
भगवानपुर। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालक को निर्देश दिया है कि प्रसूति के पश्चात प्रसूता महिलाओं के कमरे में रूम हीटर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने अन्य कमियों को भी दूर किया जाए।
सी डी ओ ने आज भगवानपुर में आज भगवानपुर स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक तिवारी, सचिव चिकित्सा प्रबंध समिति डॉ. अभिमन्यु ठाकुर, खंड विकास अधिकारी आलोक गार्ग्य, बाल विकास परियोजना अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, फार्मेसी अधिकारी श्रीमती प्रियंका पुरी, खंड लेखा प्रबंधक मदन मोहन चौहान व अन्य सदस्यों की उपस्थिति में वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित कार्यों का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भगवानपुर का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाई गई कमियों को अविलम्ब दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भगवानपुर को आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने हेतु प्रशासनिक स्तर से पूर्ण रूप से सहयोग करने हेतु आश्वस्त किया गया।
इसके साथ ही चिकित्सालय में भर्ती प्रसूती महिलाओं हेतु प्रसव पश्चात् देखभाल कक्ष हेतु रूम हीटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भगवानपुर में आ रही समस्याओं एवं कठिनाईयों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।