“मेरी रुड़की, मेरा परिवार” ने स्टाल लगाकर वितरित किए अनुपयोगी वस्त्र

संवाद सहयोगी

रुड़की। “मेरी रुड़की मेरा परिवार” संस्था अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने कहा है कि गरीबों के हित में उनकी संस्था ने अनुपयोगी वस्तुओं के वितरण का जो कार्य किया है, वह दान नहीं है बल्कि गरीब लोगों का सहयोग है। उन्होंने कहा कि गरीबों को ऐसी वस्तुएं प्रदान की जा रही हैं जो सामान्य घरों में अनुपयोगी हो चुकी हैं लेकिन लोगों के काम आ सकती हैं।

संस्था की ओर से यहां रामनगर में स्टाल लगाकर अनुपयोगी वस्तुओं के वितरण अवसर पर मयंक गुप्ता ने उपरोक्त विचार व्यक्त किए। संस्था अध्यक्ष और भाजपा डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता ने कहा कि यह संस्था एक पूर्णतया सामाजिक है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा प्रथम महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य जिसमें अन उपयोगी वस्त्रों का निशुल्क वितरण किया गया। उपस्थितजनों को संस्था महासचिव रोमा सैनी, भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण संधू, संस्था सचिव योगेश त्यागी, संस्था कार्यकारिणी सदस्य पूजा नंदा आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्यों में बृजेश गुप्ता, संजय प्रजापति, अवनीश त्यागी, नवनीत कालरा, अभिनव सैनी, पंकज नंदा, अभिषेक मित्तल, विक्रम गर्ग, विकास सिंघल, सन्नी नारंग, संजय पाल, सूरज नेगी, नमन सचदेवा, राजीव गर्ग, सुजल कौशिक, योगी रोड आदि भी उपस्थित रहे।