संस्थापक अध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा कि जारी रहेगा समाज सेवा अभियान
संवाद सहयोगी
रुड़की। प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा प्रारंभ किए गए दो दिवसीय वस्त्र वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट रहे। कार्यक्रम संस्थापक अध्यक्ष विकास त्यागी के नेहरू नगर स्थित कार्यालय पर प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम कल भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्किराज सैनी ने कहा कि संस्था द्वारा जन सेवा के उद्देश्य से किया गया यह कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और इसके लिए प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी बधाई के पात्र हैं।
मुख्य अतिथि महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से सार्थक प्रयास करते हुए जनसेवा करने का मौका मिलता है। राजनीति से ऊपर उठकर इस तरह की संस्थाओं को अपना सहयोग का प्रदान करना चाहिए।ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा कि ट्रस्ट से विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों में योगदान प्रदान करने वाले परोपकारी व्यक्तियों को सदस्य बनाकर उनके सहयोग से सामाजिक कार्यों में योगदान प्राप्त कर जनहित के कार्य करने का प्रयास ट्रस्ट की ओर से लगातार जारी है। ट्रस्ट सभी परोपकारी सज्जनों का धन्यवाद करता है। आगे भी इसी तरह के जनहित के कार्य ट्रस्ट के माध्यम से कराए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सहयोगी डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल, अमित त्यागी पत्रकार, नरोत्तम त्यागी एडवोकेट, भूषण त्यागी जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस, हर्षवर्धन शर्मा, नीरज अग्रवाल, गोविन्द राणा, सहदेव त्यागी, संतोष कुमार राय, जसवीर फौजी, पंकज त्यागी, राजवीर त्यागी, अनुराग त्यागी, धीरज त्यागी एडवोकेट, आदेश त्यागी, विजय परमार प्रदीप प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।