टी एस आर ने डोईवाला में चलाया जन संपर्क अभियान
नागरिक ब्यूरो, देहरादून। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि चुनाव भी एक रण है और रण में लक्ष्य लड़ना भी होता है और जीतना भी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “विजय संकल्प रैली” को ऐतिहासिक बनाने हेतु डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। साथ ही उनके द्वारा सभी से चुनावी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार देश में सभी वर्गों की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा प्रदान करके भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, हिंसा, शोषण आदि को जड़ से समाप्त करने के लिए जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाने हेतु पूरी पारदर्शिता सहज और सरल रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अथक प्रयासों से उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या में अपार वृद्धि हुई है। इससे उत्तराखंड में रहने वाले लोगों के रोजगार बढ़ने के साथ-साथ आमदनी में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां केवल परिवारवाद को बढ़ावा दे रही हैं। उन्हें देश प्रेम से कोई लेना-देना नहीं है। उनका लक्ष्य केवल अपने परिवार के विकास तक ही सीमित है।विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला, लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत धर्मपुर, डोईवाला व ऋषिकेश विधानसभा के सह प्रभारी शमशेर सिंह पुंडीर, चारों मंडलों के अध्यक्ष बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता मौजूद रहे