सैनिकों की हमेशा उन्नति के लिए कार्य किया है भाजपा ने : गणेश जोशी
रुड़की। केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त मार्गदर्शन और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सैनिक केवल भारतीय होता है उसके बाद में कोई जाति का होता है। उन्होंने सभी से देश की उन्नति के लिए, देश की प्रगति के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड में सैनिकों के कल्याण में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के समय में सचिवालय में जाने के लिए जहां आम लोगों को पास बनवाने की जरूरत होती थी, वही त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री रहते समय व्यवस्था दी थी कि सैनिकों का प्रवेश पत्र ही उनका पास होगा।
दोनों नेता आज प्रबुद्ध नागरिक एवम सैनिक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए आज बीएसएम इंटर कॉलेज में पहुंचे थे। सर्वप्रथम कॉलेज के अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा, नगर विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर जनरल वीके सिंह एवं गणेश जोशी का स्वागत किया। तत्पश्चात जनरल सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी पूर्व सैनिक अपने व देश के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे, क्योंकि देश के विकास का भविष्य भाजपा द्वारा ही तय हो रहा है। मनोहर लाल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने भी संबोधित किया। रुड़की जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने सुंदर कविता सुनाई। मंच का संचालन विधानसभा सहसंयोजक डॉक्टर सौरभ गुप्ता ने किया। इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी, मंडी अध्यक्ष बृजेश त्यागी, पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी सभी ने अपने-अपने वक्तव्य से श्रोताओं को प्रभावित किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रवीण संधू, विधानसभा संयोजक डॉक्टर मधु सिंह, मोर्चो के अध्यक्ष गौरव कौशिक, अनुज सैनी, अफजल अली, प्रतिभा चौहान, धीरज पाल, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, संजय त्यागी, धीर सिंह, सावित्री मंगला, प्रमोद चौधरी, नितिन गोयल, मिडिया प्रभारी पंकज नंदा, रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा, अभिषेक चंद्रा, ममता राणा, हेमा बिष्ट, पुष्पा बुद्धकोठी, नितिन त्यागी, ध्रुव गुप्ता, गौरव त्यागी, मधुप त्यागी, सुंदरलाल प्रजापति, सुधीर सैनी, अमित प्रजापति, सरदार सतबीर सिंह, अनुराग त्यागी, कुनाल सचदेवा, प्रदीप सचदेवा, नितिन चौधरी, राजकुमार पुंडीर, कुशाग्र गर्ग, संजय अरोड़ा, मास्टर कटार सिंह, धर्मवीर शर्मा, चंद्र प्रकाश बाटा, प्रदीप त्यागी, अशोक आर्य आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।