सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और पार्टी नेता मयंक गुप्ता का जताया आभार

संवाद सहयोगी

रुड़की। वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता एडवोकेट बृजेश गुप्ता ने हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का इस बात के लिए आभार जताया है कि उन्हें जनपद हरिद्वार में जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। उन्होंने इसके लिए पार्टी डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता का भी जताते हुए कहा कि यह उन्हीं के प्रयास से संभव हो पाया है। उपरोक्त मनोनयन के उपलक्ष में मयंक गुप्ता के आवास पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बृजेश गुप्ता का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारीगण ने बृजेश गुप्ता को पुष्प कुछ देकर एवं पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया। मयंक गुप्ता ने कहा कि एडवोकेट बृजेश गुप्ता बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं। वे रुड़की में संघ के संघ कार्यवाह सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे 2006 में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष का दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं तथा भाजपा सरकार द्वारा इन्हें वाणिज्य समिति का प्रदेश सदस्य भी मनोनीत किया गया था। इसके अतिरिक्त 2009 में एडवोकेट बृजेश गुप्ता को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक मनोनीत किया गया था। 2016 में सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के गढ़वाल मंडल संयोजक मनोनीत किए गए थे। इसके अतिरिक्त 2019 में उन्हें भाजपा प्रांतीय परिषद का सदस्य भी मनोनीत किया गया था। इस अवसर पर बृजेश गुप्ता ने हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और मयंक गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व दिया गया है, वे उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे। स्वागत करने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन तोमर, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, योगेश त्यागी, नमन सचदेवा, संजय प्रजापति, मनोज मेहरा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, पूजा नंदा, रोमा सैनी, सनी नारंग, मनोज मेहरा, विक्रम गर्ग, आदित्य रोड, मनी नारंग, अवनीश त्यागी व अभिषेक तित्तल आदि उपस्थित रहे।