मंगलौर। लिब्बरहेडी में कांवड़ यात्रियों को दही और शहद परोस पर उनकी सेवा करने और उन पर पुष्प वर्षा करने के बाद उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के निजी सहायक गौरव भारद्वाज ने कहा कि “वे भड़ाना की प्रेरणा से ही मंगलौर क्षेत्र में मौजूद हैं और उनके द्वारा दिए गए संस्कारों के चलते ही शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि”उन्हें ऐसा करके आत्मिक संतोष का अनुभव हो रहा है।”

ध्यान रहे कि कांवड़ यात्रियों के ऊपर पुष्प वर्षा करने का काम आज राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी किया। धामी ने गत वर्ष भी यह काम किया था। इस क्रम में आज गौरव भारद्वाज ने भी लिब्बेरहेडी में कांवड़ यात्रियों की सेवा की। उन्होंने प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को दही और शहद का प्रसाद वितरित किया और उनकी यात्रा का स्वागत किया। गौरव भारद्वाज ने इससे पूर्व क्षेत्र के मन्नाखेड़ी आदि कई गांवों में जाकर मतदाताओं द्वारा उप चुनाव में दिए गए समर्थन के लिए उनका आभार प्रकट किया और उन्हें सेवाभाव नियमित रखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना और राज्य सरकार के अलावा भाजपा द्वारा जो वायदे किए गए थे उन पर निश्चित अमल किया जायेगा और क्षेत्र की समस्याओं के निवारण का कार्य किया जाएगा।