कांग्रेस प्रवक्ता राजीव महर्षि और पूर्व दर्जधारी अजय सिंह ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट

संवाद सहयोगी

देहरादून। शिष्टाचार भेंट के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं पार्टी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि के सुझावों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से सुना और उनपर मनन करने का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि राजीव महर्षि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ शिष्टाचार भेंट करने के लिए आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व दर्जधारी अजय सिंह भी थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया और राज्य से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की। बाद में राजीव महर्षि ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बात को गंभीरता के साथ सुना और राज्य के हित में उनपर मनन करने का आश्वासन दिया।