देहरादून जिले से पुनीत मित्तल को बनाया गया राज्यमंत्री

संवाद सहयोगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को सत्ता में हिस्सेदारी प्रदान किए जाने के उद्देश्य से डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए हैं। हरिद्वार जनपद से इस सूची में पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल को शामिल किया गया है। इस क्रम में देहरादून जनपद से प्रदेश संगठन कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल को दायित्व मिला है। उपरोक्त जानकारी सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है।

गौरतलब है कि राज्य की भाजपा सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं को सत्ता में हिस्सेदारी प्रदान कर रही है। इसी के तहत डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं को दायित्व प्रदान किए जाते हुए डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं की एक सूची इससे पूर्व जारी की जा चुकी है। आज जारी की गई दूसरी सूची के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बलवीर घुनियाल को उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति, सुरेन्द्र मोघा को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड, भुवन विक्रम डबराल की उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति, सुभाष बर्थवाल को उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद, पुनीत मित्तल को उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद, गिरीश डोभाल को उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद, गीताराम गौड को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद, डा. जयपाल को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति, देशराज कर्णवाल को उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, अजीत चौधरी को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग, प्रताप सिंह पंवार को उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड, जगत सिंह चौहान को उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति, गीता रावत को अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति, शंकर कोरंगा की उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद, महेश्वर सिंह महरा को उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद, सरदार मनजीत सिंह को सह अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति, नवीन वर्मा को उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद् तथा अशोक नबयाल जो उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद बनाया गया है।