मेयर अनीता ललित अग्रवाल व भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह सहित कई महिलाएं हुईं सम्मानित

संवाद सहयोगी

रुड़की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कविता कश्यप द्वारा नीलम के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन कर मेयर अनीता ललित अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह, रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा और महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा चौहान का सम्मान किया गया। इसके साथ ही कई महिला सफाई कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कविता कश्यप और नीलम ने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं और उनके बिना हमारा समाज अधूरा है। भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह ने भी इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनके बिना हमारा समाज अधूरा है। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए लड़ने और अपनी आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह द्वारा रतनी, कमला, कैलाश शो, कलादेवी, आदि सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।

मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने भी इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए इस मामले में भाजपा और भाजपा सरकार द्वारा दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा ने भी इस अवसर पर समाज में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला और कहा कि आज भी कुछ समाजों में महिलाओं के प्रति असहिष्णुता नजर आती है जो कि उचित नहीं है। प्रतिभा चौहान और रश्मि चौधरी ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रगट किए। के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रोमा सैनी ने किया उन्होंने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह का स्वागत करते हुए महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया।

मेयर अनीता ललित अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, प्रतिभा चौहान, रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा, रीना अग्रवाल, ममता राणा, दमयंती नेगी, नीरज रंधावा आदि मंचस्थ रही जबकि कार्यक्रम में नीता रानी, आशा धस्माना, पुष्पा नैथानी, गीता मलिक, विद्या देवी, रानी देवी, विद्यावती, सावित्री देवी, अनीता शर्मा, मंजू रावत, सरोजिनी जेटली, सोनू धीमान, विवेक चौधरी, पंकज नंदा, आकाश गौतम, मनोज मुंडलाना,बृजपाल धीमान, कमला कैंथोला, मोहित अग्रवाल, सोनू कश्यप, अनुज सैनी, संजय सैनी, ललित पाल, आकाश छाछर, मोनू वाल्मीकि, मोहित राणा, संजय सिंह, आदि उपस्थित रहे।