अध्यक्ष मयंक गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने दी जानकारी
संवाद सहयोगी
“मेरी रुड़की मेरा परिवार” संस्था द्वारा अनुपयोगी वस्तुओं का निशुल्क वितरण आज यानि 12 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे रामनगर लेबर चौक पर स्टाल लगाकर किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी संस्था के पदाधिकारियों द्वारा दी गई है।
संस्था अध्यक्ष व भाजपा डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता ने संस्था के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक पूर्णतया सामाजिक संस्था है जिसके संरक्षक हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत हैं। उन्होंने कहा कि संस्था नवगठित है और अनुपयोगी वस्तुओं-वस्त्र आदि- के निःशुल्क वितरण के साथ संस्था सामाजिक कार्यों में उतर रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में संस्था में और सदस्य भी बढ़ाए जाएंगे तथा इसके कार्यों को भी विस्तार दिया जाएगा। इस अवसर पर संस्था की महासचिव रोमा सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम का लाभ रुड़की और आसपास के रहने वाले नागरिकों को होगा। उन्होंने बताया कि संस्था के पदाधिकारीयो द्वारा अनुपयोगी वस्त्रों का संग्रह किया गया है, जिन्हें शिविर लगाकर लेबर चौक पर वितरित किया जाएगा। संस्था की कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण संधू ने बताया कि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन में यह कार्य प्रारंभ किया गया है। जल्दी इस संस्था के माध्यम से पर्यावरण से संबंधित एवं जागरूकता कार्यक्रम भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर के विभिन्न क्षेत्र से इस कार्य के लिए उन्हें समर्थन मिल रहा है। संस्था सचिव योगेश त्यागी ने बताया कि सोशल मीडिया और प्रचार के अन्य साधनों द्वारा जरूरतमंद लोगों से संपर्क किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार इस प्रकार के स्टॉल अन्य क्षेत्रों में भी लगाए जाएंगे। इस अवसर पर “मेरी रुड़की मेरा परिवार” संस्था की कार्यकारिणी सदस्य पूजा नंदा ने बताया कि संस्था द्वारा प्रथम बार अनुपयोगी वस्त्रों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा समय-समय पर अन्य सामाजिक हित के कार्य भी किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से सामाजिक एकता और सामुदायिक भावना को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी में सचिव योगेश त्यागी, कार्यकारिणी सदस्यों में बृजेश गुप्ता, संजय प्रजापति, अवनीश त्यागी, नवनीत कालरा, अभिनव सैनी, पंकज नंदा, अभिषेक मित्तल, विक्रम गर्ग, विकास सिंघल, सन्नी नारंग, संजय पाल, सूरज नेगी, नमन सचदेवा, राजीव गर्ग, दिनेश कौशिक, रश्मि चौधरी, योगी रोड आदि भी उपस्थित रहे।