नागरिक ब्यूरो

हरिद्वार संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन को अल्पसंख्यक समुदाय तक के बीच विस्तारित करने के उद्देश्य से पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आज झबरेड़ा में एक सभा को संबोधित किया।अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज का मुस्लिम समाज बहुत समझदार हो गया है। उसे पता है उसका और उसके समाज का विकास कौन सी पार्टी कर सकती है। आज पूरे देश में जो सड़कों का जाल बुना गया है, यह सड़के केवल हिंदुओं के लिए नहीं बल्कि हर भारतीय के लिए है, हर समाज के लिए है। उन्होंने कहा कि रमजान के पाक महीने में हमें सच का साथ देना है और यह जानना है कि हमारी भलाई किसमें है हमारे देश की भलाई किसमें है। उन्होंने आने वाले चुनाव में देश के विकास के लिए भाजपा को मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम को राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफजल अली आदि ने भी संबोधित किया। संचालन जिला पंचायत सदस्य अनीस अहमद ने किया और इसमें राज्य मंत्री खतीब अहमद, दिनेश कौशिक, प्रदेश महामंत्री अनीस गौड, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, जिला महामंत्री अरशद अली, शाहनवाज हुसैन, जिला उपाध्यक्ष मोमिन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष कुर्बान मलिक, प्रधान युधिष्ठिर त्यागी, प्रधान तौकीर आदित्य बृजवाल, जिला मंत्री गीता कार्की, सतीश सैनी आदि ने भाग लिया।