पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने किया व्यापक वृक्षारोपण

संवाद सहयोगी

रुड़की। भाजपा जिला कार्यालय रुड़की पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि आजकल का वातावरण पेड़ लगाने के अनुकूल है और भाजपा द्वारा केंद्र से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना सुनिश्चित किया है। जिला महामंत्री प्रवीण संधू ने कहा कि हमारे वातावरण में वृक्षों का बहुत अधिक महत्व है, वृक्ष पर्यावरण को आक्सीजन प्रदान करते हैं और वायु की गुणवत्ता में सुधार करते हैं। जिला महामंत्री अरविंद गौतम ने कहा कि वृक्षारोपण से प्रदूषण कम होता है जिससे आने वाली पीढियां का जीवन अधिक सुरक्षित होता है, वृक्ष कई तरह से पर्यावरण को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं। मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर और संजय त्यागी के अलावा वीरेंद्र सैनी ने वातावरण को शुद्ध करने हेतु नीम के पेड़ों को अधिक संख्या में लगाने का सुझाव दिया। युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कौशिक ने युवा टीम के साथ मिलकर वृक्षारोपण करने एवं संरक्षण करने के उपाय के विषय में सुझाव दिया। इस अवसर पर बैठक में आए सभी भाजपा पदाधिकरियों ने वृक्षारोपण भी किया और वृक्ष संरक्षण का संकल्प लिया। बैठक में भाग लेने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत सिंह, देशपाल रोड, जिला उपाध्यक्ष सूर्यवीर मलिक, सोनू धीमान, प्रदीप पाल, भीम सिंह, सावित्री मंगला, जिला मंत्री सतीश सैनी, गीता कार्की, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, आईटी प्रभारी सुशील रावत, पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, सुंदरलाल प्रजापति, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष धीरज पाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कौशिक, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अनुज सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अफजाल अली, पार्षद राकेश गर्ग, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा चौहान, वीरेंद्र सैनी, बी एल अग्रवाल, बैठक में जिले के पदाधिकारी गण, मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।