भाजपा संगठनात्मक चुनाव को लेकर भाजपा जिला कार्यालय रुड़की पर मंडल कार्यशाला का आयोजन
संवाद सहयोगी
रुड़की। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि भाजपा संगठन हमेशा से ही देश की सेवा और समाज के उत्थान के लिए कार्य करता आया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है जो भारतीय संस्कृति परंपराओं और मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा को बनाए रखती है। श्री रावत भाजपा संगठनात्मक चुनाव को लेकर पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित मंडल कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के उत्थान और भारत को वैश्विक शक्ति बनाने के लिए कार्य करना है। उपस्थितजनों को मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रवीण संधू, मणडल अध्यक्ष संजीव तोमर, जिला मंत्री सतीश सैनी, जिला उपाध्यक्ष सोनू धीमान, मुदुप त्यागी,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, मनोज नायक, राजपाल, नरेंद्र जैन, संगठन चुनाव समिति के अध्यक्ष देवी सिंह राणा, आदेश सैनी, रोमा सैनी, पार्षद सुबोध चौधरी, अंकित चौधरी, कुलदीप चौधरी, विवेक चौधरी, हरीश शर्मा, शक्ति केंद्र प्रमुख मिथिलेश सैनी, अरुण सैनी, पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी, ध्रुव गुप्ता, नाथीराम सैनी, एडवोकेट आशीष पंडित, अनुराग त्यागी, सुमित अग्रवाल, कविश मित्तल, एडवोकेट नवीन जैन, सचिन, सौरभ गुप्ता, गौरव कौशिक, एडवोकेट प्रदुमन पोसवाल, आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।