सच्चे विकास पुरुष थे पंडित नारायण तिवारी : राजेन्द्र चौधरी

संवाद सहयोगी

रुड़की। महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर कांग्रेसियों ने उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित नारायण तिवारी को उनकी जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर याद किया। श्याम सिंह नांगियान की अध्यक्षता एवं डॉक्टर सुरेंद्र प्रजापति के संचालन में आयोजित बैठक में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।

पंडित तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके वरिष्ठ सहयोगी पूर्व गृहमंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि वे बेहद ईमानदार एवं प्रगतिशील सोच के राजनेता थे। उनके प्रयास से कि उत्तराखंड राज्य में औद्योगिक विकास का रास्ता खुला और प्रगति हुई। लाखों युवाओं को रोजगार मिला उनके प्रयास से देश को नोएडा जैसा स्मार्ट सिटी मिला।

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पंडित नारायण तिवारी एक महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ देश के एक सच्चे सपूत थे जिन्हें सही मायने में विकास पुरुष कहा जाना चाहिए। वे जहां भी गए, उन्होंने विकास के नए आयाम विकसित किए। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गौरव चौधरी ने कहा कि पंडित तिवारी जहां औद्योगीकरण के पक्षधर थे वहीं किसानों के लिए भी उनके मन में अपार स्नेह था। प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने भी पंडित तिवारी को राज्य का प्रमुख निर्माता कहा।

उपस्थितजनों को राजकुमार सैनी, मेला राम प्रजापति, डॉक्टर श्याम सिंह नांगियान, पार्षद जावेद आलम, राजा चौधरी, नीरज अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर अजय चौधरी, मुस्तकीम अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेठपाल परमार, सुधीर चौधरी, भूपेंद्र दीवान, पूर्व पार्षद गुड्डू, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी यूथ कांग्रेस नेता शहाबुद्दीन राणा मनोज गिरी, मोहसिन गॉड, शाहरुख खान, पंडित वीरेंद्र शर्मा, नंदलाल यादव मिंटू कुमार, अर्णव मित्तल, हरीश परमार, विक्रांत पुंडीर, रोहित डबराल, नसीम अहमद, मिंटू प्रधान आदि उपस्थित रहे।