कन्या पूजन से नारी शक्ति का होता है सम्मान : यतींद्रानंद गिरी
संवाद सहयोगी
रुड़की। जीवनदीप आश्रम में आज आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा व मुख्य नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आश्रम संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज के नेतृत्व में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में 1100 कन्याओं का पूजन किया गया।
महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने उपरोक्त आयोजन के विषय में बताया कि शरदीय नवरात्रों के उपरांत आश्रम में कन्या पूजन का पवित्र अनुष्ठान हर वर्ष आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि कन्या पूजन देवी दुर्गा की आराधना का एक तरीका है, जो शक्ति और स्त्रीत्व का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि कन्या पूजन करने से नारी शक्ति का समान होता है और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। स्वामी यतींद्रानंद गिरी के अनुसार आज 1100 कन्याओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा कन्याओं के चरणों को धोकर, उनका तिलक कर, उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर प्रसाद प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कन्याओं ने पूजन करने वालों को आशीर्वाद दिया।
पूजन करने वालों में पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य मुनीष सैनी, ललित मोहन अग्रवाल, रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा, आश्रम समिति के अध्यक्ष मनोज गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, अक्षरा सिंह, बृजमोहन सैनी, प्रदीप वधावन, प्रवीण सभरवाल, पंकज नंदा, योगेश सिंघल, सोहन सिंह राणा, पंकज पाल, संदीप पुरी, आश्रम समिति के पदाधिकारी गण एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।