प्रसार भारती हिंदी पखवाड़ा समापन कार्यक्रम में बोली मुख्य अतिथि कुमुदनी नौटियाल

संवाद सहयोगी

देहरादून। विभिन्न आयोजनों और प्रतियोगिताओं के बीच आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केंद्र का हिन्दी पखवाड़ा कार्यक्रम संपन्न हो गया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में हिन्दी की सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. कुमुदिनी नौटियाल थीं।

संस्था के कलस्टर प्रमुख अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए हिन्दी के प्रचार प्रसार में आकाशवाणी और दूरदर्शन की भूमिका पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जे.पी.पुरोहित ने इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विषय में जानकारी दी। तत्पश्चात आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि प्रोफेसर कुमुदिनी नौटियाल ने हिन्दी के प्रचार प्रसार में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के योगदान की सराहना की।
लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि देश भर से आए प्रशासनिक अधिकारी हिन्दी सीखते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक प्रयोग में लाकर हमें हिन्दी भाषा को और मजबूत और रोज़गार की भाषा बना सकते हैं। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम प्रमुख दूरदर्शन केन्द्र देहरादून अनिल भारती ने अतिथियों का धन्यावाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में उपनिदेशक अभियांत्रिकी कुलभूषण कुमार, सहायक निदेशक श्रीमती मंजुला नेगी, सहायक निदेशक अरुण ग्रोवर, सुशील अंथवाल, राजेश मारवाह, पवन चौहान, भूपाल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अतुल सक्सेना, पी.आई.बी.के मीडिया अधिकारी अनिल दत्त शर्मा, आदि उपस्थित थे।