बहनों ने भाई को रक्षा सूत्र बांधकर की दीर्घायु की कामना
संवाद सहयोगी
इंटक जिलाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता उदय पुंडीर ने रक्षा बंधन के अवसर पर अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में आंगनवाड़ी – आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में लगातार लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए तथा वैश्विक महामारी में अपनी जान की बाजी लगाकर जनमानस की सेवा करने वाली आंगनवाड़ी एवं आशाओं के इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ध्यान रहे कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उदय सिंह पुंडीर के द्वारा रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आंगनवाड़ी बहनों ने उदय सिंह पुंडीर को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। उदय सिंह पुंडीर द्वारा बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उदय सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व देश में ही नहीं विदेश में भी हर्षोल्लाह के साथ मनाया जाता है। सनातन परंपरा भाई बहन के प्यार और प्रेम का संदेश देता है और रक्षाबंधन का त्यौहार इसका प्रतीक है। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही। उदय सिंह पुंडीर द्वारा पुरस्कार देकर बहनों को सम्मानित किया गया।