कॉलेज में आयोजित हुई तिरंगा यात्रा

संवाद सहयोगी

रुड़की। तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा के बड़े जन प्रतिनिधियों की सक्रियता लगातार बनी हुई है। इसी क्रम में आज डीएवी इंटर कॉलेज रुड़की में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह एक ऐसा कार्यक्रम है जो हमें अपने देश की एकता और अखंडता की याद दिलाता है। हमारा तिरंगा हमारे देश की पहचान है। यह हमारे देश की स्वतंत्रता और स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई की याद दिलाता है। हमारे देश के वीर सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई है।