राजभवन पहुंच गवर्नर से मिले राज्य के पुलिस प्रमुख

संवाद सहयोगी, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) कांवड़ मेले के सफल आयोजन के लिए प्रदेश के पुलिस प्रमुख अभिनव कुमार सहित पूरे पुलिस प्रशासन को बधाई दी है। इसके अलावा कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल ने जानकारी हासिल की है।
राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक आज राजभवन पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। राज्यपाल ने डीजीपी से प्रदेश की कानून व्यवस्था सहित अन्य समसामयिक विषयों पर विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्होंने हाल में ही सम्पन्न हुई कांवड़ यात्रा के सफलतापूर्वक संचालन के लिए डीजीपी सहित पूरे पुलिस प्रशासन को बधाई दी। ध्यान रहे कि कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से 2 अगस्त के बीच आयोजित की गई। इसके आयोजन में पुलिस की कड़ी मेहनत दिखाई दी थी।