“हेल्थ कॉन्क्लेव” में दिग्गजों का लगा जमावड़ा
संवाद सहयोगी/देहरादून। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने कहा है कि उत्तराखंड ने पिछले 24 वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने कहा कि चाहे अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुँचने की बात हो, चाहे अंतिम गाँव से व्यक्ति को लाकर बड़े अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की; आज ज़रूरत पड़ने पर आवश्यकतानुसार तत्काल एंबुलेंस के साथ एयर एंबुलेंस भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
धन सिंह रावत आज डाक्टर्स डे पर आयोजित हेल्थ कॉन्क्लेव में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज दूरस्थ जगहों से भी बीमार लोगों को लाने के लिए डंडी कंडी की व्यवस्था की गई है। साथ ही आयुष्मान कार्ड से हर ज़रूरत मंद को तत्काल स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसत पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने राज्य में चल रहे स्वास्थ्य सेवा के साथ साथ अन्य विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य प्रगति की राह पर तेजी से अग्रसर है और कोई भी कार्य वित्त की कमी के करण रुकने नहीं दिया जाएगा। आई टीवी ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार पर निशाना साधते हुए नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि डाक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है और आज वही संदेह के घेरे में है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने स्वास्थ्य में पर्यावरण के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खुश रहना ज़रूरी है। इसलिए हमेशा सकारात्मक सोच के साथ प्रसन्नचित रहें। इंडिया न्यूज़ के हेल्थ कॉन्क्लेव में प्रदेश के कई दिग्गजों ने शिरकत की। कार्यक्रम में उत्तराखंड में चुनिंदा उन डाक्टरों को भी सम्मानित किया गया जो सही मायने में पहाड़ और पहाड़ के लोगों की सेवा को समर्पित हैं। उनमें मुख्य रूप से प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर के बी जोशी, महिला रोग विशेषज्ञ डाक्टर सुमिता प्रभाकर, प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डाक्टर महेश कुड़ियाल, डाक्टर अमित जोशी, डाक्टर अवनी कमल, डाक्टर इंद्रसेन श्रीवास्तव, डाक्टर सिद्धांत खन्ना, डाक्टर अरविंद चौधरी, डाक्टर राजकुमार, डाक्टर मुकुल, डाक्टर राहुल बयाना मुख्य रहे। कार्यक्रम में आई जी सीआरपीएफ भानु प्रताप सिंह, निवर्तन मेयर सुनील उनियाल गामा, महिला एवम् बाल संरचना आयोग की अध्यक्ष डाक्टर गीता खन्ना, वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स, राज्यमंत्री मधु भट्ट, पूर्व मंत्री राज कुमार पुरोहित, कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजीव वर्मा, पुरुषोत्तम भट्ट अध्यक्ष अपना परिवार सहित प्रदेश के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।