फिलहाल उद्यमसिंह नगर में संभाल रहे डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी
संवाद सहयोगी
रुड़की। पी सी एस राकेश तिवारी को रुड़की का नया मुख्य नगर अधिकारी बनाया गया है। फिलहाल मुख्य नगर अधिकारी का पदभार संभाल रहे डिप्टी कलेक्टर जितेंद्र कुमार अपने मूल पद पर जिले में ही कार्यरत रहेंगे। ध्यान रहे कि वे भगवानपुर के एस डी एम हैं।
उत्तराखंड शासन ने देर शाम पी सी एस अधिकारियों के तबादले किए। इस सूची में राकेश तिवारी का नाम भी शामिल है। राकेश तिवारी वर्तमान में जिला उधमसिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व वे प्रदेश के कई जनपदों में डिप्टी कलेक्टर रहते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वे रुड़की नगर निगम में जितेंद्र कुमार का स्थान लेंगे जो काफी समय से यहां मुख्य नगर अधिकारी का पदभार संभाल रहे हैं। वे मूल रूप से एस डी एम भगवानपुर में तैनात हैं। उनसे पूर्व इस पद पर विजय नाथ शुक्ला तैनात थे जो मूल रूप से रुड़की में ए एस डी एम के रूप में तैनात थे और उनके पास नगर निगम की अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। राकेश तिवारी के जल्द ही रुड़की में कार्यभार ग्रहण कर लेने की उम्मीद है।