पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस ने दिया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना

संवाद सहयोगी

रुड़की। कांग्रेस महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा है कि जनसमस्याओं को लेकर भाजपा सरकार संवेदना शून्य हो गई है। उन्होंने कहा किसान अपनी समस्याओं को लेकर दो महीने से धरना दे रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं। सड़क, पानी का संकट बना हुआ और बिजली की कीमतें आसमान छू रही हैं। वे तहसील परिसर स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पार्टी के धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनसमस्याओं को लेकर आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना दिया। पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी ने धरना सभा की अध्यक्षता की और प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने संचालन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि स्मार्ट मीटर का विरोध, बकाया गन्ना भुगतान, सोलानी पुल का निर्माण, सीपीयू व एचएरडीए की मनमानी, बिजली कटौती, पानी एवम अन्य समस्याओं की मांग के लिए ज्ञापन दिया गया था लेकिन समस्याएं हल नहीं हुई तो संघर्ष का रास्ता पकड़ा गया।
पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी। पूर्व राज्य मंत्री राव शेर मोहम्मद, सुभाष सैनी, गौरव चौधरी आदि ने भी सभा को संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में प्रेम सागर पुरी, ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, नीरज सैनी, पार्षद मोहसिन अल्वी, पूर्व पार्षद फजलुर रहमान, सालिम गौड़, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री रणवीर नागर, जितेन्द्र पंवार, परवेज़ अहमद, पंकज सोनकर, पूर्व राज्यमंत्री मेला राम प्रजापति, डॉक्टर सुरेंद्र प्रजापति, एडवोकेट मुबाशिर अली, पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, मोहसिन पार्षद, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेठपाल परमार, सेवादल जिला अध्यक्ष सुशील कश्यप, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भूषण त्यागी, मदन भड़ाना, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्षा उदय जैन, यासमीन खान,मोहसिन गौर, मीर हसन प्रधान, शमशाद चेयरमैन साजिद, शेरू, ताहिर चौधरी, शमशेर राना, मिंटू प्रधान, शकीलअहमद, साहिल, अरुण चौधरी, अनस आलम अन्य सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे। सुधीर चौधरी, मोहित त्यागी, तुषार अरोड़ा, हाज़ी नौशाद, चांद, वाहिद गौर, अजय चौधरी, यशपाल सिंह प्रधान, सौरभ सैनी, गौरव प्रधान, रामकिशन धीमान, भानू प्रताप, मकसूद हसन, कलीम खान पूर्व अध्यक्ष, साहिल राना, साहिल सलमानी, रियाज़ कुरेशी, मुस्तकीम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्की राज सैनी, नूर आलम, सुभाष चौधरी, अमजद गौर, श्याम सिंह नांगियान आदि उपस्थित रहे।